सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने अलग अलग स्थानों में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उन्हें याद किया। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ अपने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने चंद्रशेखर के कई संस्मरण भी बताए। कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे। आज वह नहीं हैं लेकिन उनकी सीख हर किसी का भला करने के लिए प्रेरित करती है।
राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने दिल्ली स्थित स्थित समाधि पर अपने पिता को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसी प्रकार पूर्व ब्लाक प्रमुख व शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने जीराबस्ती स्थित आवास पर पूर्व पीएम को नमन किया। पूरा पतोई में अमित सिंह बघेल ने आवास पर जयंती मनाई। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर में उपवास रखा और भूखों को भोजन कराया। बैरिया में समर्थकों ने फल बांटे।
जयप्रकाश नगर: जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। यहां से चंद्रशेखर जी का गहरा नाता था। लोकनायक के पैतृक घर में एक कक्ष को चंद्रशेखर स्मृति कक्ष का नाम दिया गया है। चंद्रशेखर जी जब भी बलिया आते यहीं रुकते थे। उनके निधन के बाद कक्ष को चंद्रशेखर स्मृति कक्ष के रूप में उसी तरह रखा गया है। उसी भवन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति कक्ष तथा प्रभावती स्मृति कक्ष भी सुरक्षित रखा गया है। जयंती पर लॉकडाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संस्थान के कार्यकारी प्रबंधक अशोक सिंह व वहां मौजूद स्मारक प्रतिष्ठान के लोगों ने सादगी पूर्ण ढंग से चंद्रशेखर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया।
-पूर्व पीएम की जयंती पर बांटा गया फल
बैरिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर के जयंती के अवसर पर गरीब, असहायों में फल वितरण किया गया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में मधुबनी किसान सेवा केन्द्र के प्रांगण में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए स्व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर भाजपा नेता बारी-बारी से माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जन्मदिन मनाया। भाजपा नेता ने कहाकि स्व पूर्व प्रधानमंत्री हमेशा सामाजिक बदलाव या परिवर्तन के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होनें मण्डल कमीशन विवाद में झुलस रहे देश को बचाने के लिए अहम भूमिका निभाया।
पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर की 93वीं जयंती शुक्रवार को जिले भर में सादगी के साथ मनाई गई।