अयोध्या, उत्तर प्रदेश के दो पूर्व कैडेट्स सीनियर अंडर अफसर हरि नारायण मिश्र परेड पर हिस्सा लिया


65  यूपी वाहीनी एन.सी.सी अयोध्या, उत्तर प्रदेश के दो पूर्व कैडेट्स सीनियर अंडर अफसर हरि नारायण मिश्र एवं समन्दर यादव ने 71वें गणतंत्र दिवस पर पोत्त परिवहन मंत्रालय को प्रस्तुत करते हुऐ राजपथ परेड 2020 में हिस्सा लिया। इसके पश्चात  परे राष्ट्रपति भवन एवं प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित टी-पार्टी में उपस्थित होकर देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री मुलाकात भी किया। हरि नारायण मिश्र दो वर्षों से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एन.सी.सी प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
गत वर्षों  में आयोजित अयोध्या दिव्यदीपोत्सव 2018 व 2019 में दोनों ने सुरक्षा प्रभारी की कमान संभाली। हरि नारायण मिश्र उ.प्र. के जनपद गोरखपुर तथा समन्दर यादव जनपद देवरिया निवासी हैं। इस प्रकार इन्होंने राजपथ परेड में सम्मिलित होकर अपने प्रदेश, 65वीं बटालियन एन.सी.सी एवं जनपद को गौरवान्वित किया। इन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूर्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेनरी राबर्ट जे. , गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को दिया।